NIOS| ACCOUNTANCY (224)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

 

NIOS| ACCOUNTANCY (224)| QUESTION PAPER – (APRIL - 2023)| SECONDARY| HINDI MEDIUM

ACCOUNTANCY
(224)
[APRIL - 2023]
Time: 3 Hours
Maximum Marks: 100

लेखांकन
(224)
समय: 3 घण्टे
पूर्णांक: 100

 

निर्देश:

(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाए गए हैं।

 

ENGLISH MEDIUM: CLICK HERE


1. “व्यावसायिक उपक्रम तथा उसके स्वामी, दोनों भिन्न हैं। ”यह मूल धारणा है 1

(A) समनुरूपता की परिपाटी की

(B) व्यवसाय इकाई अवधारणा की

(C) पूर्ण प्रकटीकरण की परिपाटी की

(D) द्विपक्षीय अवधारणा की

2. ₹ 7,000 अग्रिम आय प्राप्त हुई। इस लेनदेन का लेखांकन समीकरण पर क्या प्रभाव होगा? 1

(A) संपत्ति में वृद्धि तथा कमी

(B) देयता में वृद्धि तथा कम

(C) संपत्ति में वृद्धि तथा देयता में वृद्धि

(D) देयता में वृद्धि तथा संपत्ति में कमी

3. मूल प्रविष्टि की बही निम्न में से कौन-सी है? 1

(A) तलपट

(B) रोजनामचा

(C) खाता-बही

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

4. ह्रास की किस विधि के अंतर्गत, ह्रास की राशि वर्ष - प्रति वर्ष कम होती जाती है? 1

(A) सरल - रेखा विधि

(B) ह्रासित शेष विधि

(C) दोनों (A) तथा (B)

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

5. भाड़ा आवक दर्शाया जाता है  1

(A) व्यापार खाते के नाम पक्ष में

(B) लाभ-हानि खाते के नाम पक्ष में

(C) व्यापार खाते के जमा पक्ष में

(D) लाभ-हानि खाते के जमा पक्ष में

6. निम्न में से क्या सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट में सम्मिलित नहीं होता है? 1

(A) नियंत्रण इकाई

(B) स्मृति इकाई

(C) अंकगणितीय और तार्किक इकाई

(D) निर्गत इकाई

7. लेखांकन की कोई तीन सीमाएँ बताइए। 3

8. हस्तांतरण प्रमाणक क्या है? हस्तांतरण प्रमाणक का एक नमूना दीजिए। 3

9. (क) तलपट तथा (ख) संशय खाता को परिभाषित कीजिए। 3

10. निम्न संपत्तियों को स्थायी एवं चालू संपत्तियों में वर्गीकृत कीजिए: 3

हस्तस्थ रोकड़; देनदार; भूमि व भवन ; माल का रहतिया ; फर्नीचर; संयंत्र व मशीनरी।

11. कम्प्यूटरीकृत लेखांकन से आपका क्या तात्पर्य है? 3

12. मिश्रित अथवा संयुक्त रोजनामचा प्रविष्टियों का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित समझाइए। 4

13. अशुद्धियों के निम्न प्रकारों को उदाहरण सहित समझाइए: 4

(क) संपूरक अशुद्धियाँ

(ख) लेख अशुद्धियाँ

(ग) लोप अशुद्धियाँ

(घ) सैद्धान्तिक अशुद्धियाँ

14. समझाइए कि लेखांकन किस प्रकार (क) सरकार तथा (ख) निवेशकों हेतु उपयोगी है। 5

15. 'रूढ़िवादिता की परिपाटी' से क्या अभिप्राय है? 5

16. निम्नलिखित विवरण से, भल्ला कार्पेट्स, जालंधर की क्रय वापसी बही तैयार कीजिए: 5

01.04.2018 - निर्भय मिल्स, सूरत को वापसी: 100 पीस आकार 2'×4' @ ₹ 400 प्रति पीस तथा 80 पीस, 5' x 8' आकार @ ₹400 प्रति पीस

13.04.2018 - बी.बी.एन. केमिकल्स, बनारस को वापसी: 30 सीनरियाँ आकार 3' × 4' @ ₹ 900 प्रति पीस तथा 40 फुल कट स्किन्स @ ₹ 200 प्रति पीस

21.04.2018 - दिलशाद कार्पेट्स, कोलकाता को वापसी: 70 फुट मैट्स, 16 " ×24" @ ₹200 प्रति पीस (10% व्यापार बट्टा)

17. संचय क्या है? संचय बनाने हेतु कोई तीन सामान्य नियम बताइए। 5

18. टैली क्या है? निम्नलिखित शॉर्ट-कट कुंजियों के क्या उपयोग हैं? 5

(क) F1

(ख) F2

(ग) F3

(घ) F11

19. बाह्य एवं आंतरिक देयताओं से आपका क्या अभिप्राय है? उदाहरण सहित समझाइए| 6

20. निम्नलिखित लेनदेनों की श्री राजेश्वर की खुदरा रोकड़ बही में प्रविष्टि कीजिए: 6

01.05.2020 - अग्रिम राशि प्राप्त - 500

02.05.2020 - डाक टिकटें खरीदी - 25

03.05.2020 - यात्रा व्यय का भुगतान - 78

07.05.2020 - स्टेशनरी हेतु भुगतान - 31

12.05.2020 - कुरियर हेतु भुगतान - 36

18.05.2020 - भाड़ा हेतु भुगतान - 59

25.05.2020 - डाक टिकट हेतु भुगतान - 32

26.05.2020 - स्टेशनरी हेतु भुगतान - 42

31.05.2020 - जलपान हेतु भुगतान - 75

21. रोकड़ बही एवं पासबुक के शेष न मिलने के कोई छः कारण बताइए। 6

22. खाता-बही क्या है? सूचनाओं को खाता-बही में अभिलेखित करने की प्रक्रिया क्या है? 6

23. ह्रास लगाने की दो विधियाँ कौन - कौन सी हैं? प्रत्येक का एक गुण एवं एक दोष दीजिए। 6

24. ‘वित्तीय विवरणों' को परिभाषित कीजिए । वित्तीय विवरणों के कोई चार उद्देश्य लिखिए। 4

25. (क) व्यापार खाता तथा लाभ-हानि खाते के बीच अंतर के कोई दो बिन्दु लिखिए। 6


OR

***


ACCOUNTANCY SOLVED PAPERS PAGE LINK - Click here


NIOS PAGE LINK CLICK HERE

(Read Syllabus/ Notes, Exam Routine, Question Papers and solved)


Also Read: 

1. Indian History 

2. CURRENT AFFAIRS

3. GK

4. MCQ SOLVED